10 Lines on Circus in Hindi | सर्कस पर 10 लाइन

10 Lines on Circus in Hindi | सर्कस पर 10 लाइन

सर्कस में कलाकारों का एक समूह होता है जिसमें कलाबाज़, जोकर, प्रशिक्षित जानवर और स्टंट करने वाले अन्य कलाकार होते हैं।

सर्कस बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद होता है।

सर्कस में कई तरह के एक्ट होते हैं।

सर्क्स एक अण्डाकार घेरे (रिंग) में दिखाया जाता है जिसके चारो तरफ दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होती है।

अधिकांशत: यह सब कुछ एक विशाल तम्बू के नीचे व्यवस्थित होता है।

आज के समय मनोरंजन के साधनों में वृद्धि के कारण सर्कस देखने में लोगों की रुचि भले ही कम हो गई हो. मगर आज भी बच्चों के बीच इसकी बड़ी लोकप्रियता है।

बड़े मेले में सर्कस जरूर होता है।

सर्कस में काम करने वाले कलाकार अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों का मनोरंजन करते हैं।

सर्कस देखने के लिए टिकट लेना पड़ता है।

सर्कस में पतली सी रस्सी पर चलना, जानवरों के करतब दिखाना, जलती हुई तश्तरी में कूदना आदि प्रकार के खेल दिखाए जाते हैं।

सर्कस में कई तरह के जानवरों का इस्तेमाल किया जाता है।

सर्कस मनोरंजन का एक बेहतरीन साधन है।

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा लेख 10 Lines on Circus in Hindi | सर्कस पर 10 लाइन पसंद आया होगा. यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।