10 Lines on Vijaya Lakshmi Pandit in Hindi | विजयलक्ष्मी पंडित पर 10 लाइन

10 Lines on Vijaya Lakshmi Pandit in Hindi | विजयलक्ष्मी पंडित पर 10 लाइन 

विजयलक्ष्मी पंडित एक भारतीय राजनयिक, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी थीं।

विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म 18 अगस्त, 1900 को इलाहाबाद में हुआ था।

उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूपरानी नेहरू था।

वह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की छोटी बहन थीं।

विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष थीं।

वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य थीं।

उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान दिया।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्हें तीन बार गिरफ्तार किया गया और कैद किया गया।

उन्होंने 1962 से 1964 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।

वह राज्यपाल और राजदूत जैसे कई महत्त्वपूर्ण पदों पर रहीं।

1921 में, उन्होंने रंजीत सीताराम पंडित से शादी की थी।

उन्होंने सोवियत संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों में भारतीय राजदूत के रूप में भी काम किया।

वह एक पढ़ी-लिखी महिला थीं।

वह एक लेखिका भी थीं और उन्होंने कई किताबें लिखी हैं।

1 दिसंबर 1990 को देहरादून में उनका निधन हो गया था।

हम आशा करते हैं कि आपको हमारा लेख “10 Lines on Vijaya Lakshmi Pandit in Hindi | विजयलक्ष्मी पंडित पर 10 लाइन” पसंद आया होगा. यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।